![]()
पलवल के मीनार गेट पर हुए एक प्रदर्शन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भीम आर्मी ने पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नयनपाल रावत पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भीम आर्मी ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक नयनपाल रावत ने सार्वजनिक मंच से बाबा साहब का अपमान किया है। इस बयान के विरोध में भीम आर्मी ने बुधवार को एसपी दीप्ति गर्ग और डीएसपी नरेंद्र खटाना को शिकायत दी। इसमें पूर्व विधायक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। भीम आर्मी के जिला प्रभारी नेमचंद और प्रदेश उपाध्यक्ष नकुल द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि 7 सितंबर को पलवल के मीनार गेट पर यूजीसी के विरोध में एक धरना-प्रदर्शन हुआ था। आरोप है कि इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक नयनपाल रावत ने खुले मंच से भाषण के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। कार्रवाई न हुई तो करेंगे आंदोलन : नेमचंद शिकायत पत्र में कहा गया है कि पूर्व विधायक के बयान से बाबा साहब के प्रति आस्था रखने वालों का अपमान हुआ है। इस टिप्पणी से बहुजन समाज में भारी गुस्सा है। यदि पुलिस प्रशासन ने मामले पर ध्यान देते हुए पूर्व विधायक नयनपाल रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सही कार्रवाई नहीं की, तो इसके विरोध में पूरे देश में आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस दौरान भीम आर्मी के जिला प्रभारी नेमचंद, जिला उपाध्यक्ष जीतराम, जिला सचिव खेमचंद और आनंद प्रधान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link
पलवल में भीम आर्मी ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम:डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी का विरोध, पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
