![]()
पलवल के असावटी गांव में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। युवक को पुरानी शिकायत पर राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असावटी गांव निवासी टेकचंद ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गांव की एक दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान देवा नामक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ सफेद रंग की बाइक पर आया और उसे देखते ही जातिसूचक गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने टेकचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूर्व सरपंच पर लगाया साजिश का आरोप पीड़ित के अनुसार, मारपीट करते हुए आरोपियों ने उससे पूछा कि पूर्व में दी गई शिकायत पर माफी मांगने के बावजूद उसने फैसला क्यों नहीं किया। टेकचंद ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे गांव के पूर्व सरपंच की सोची-समझी साजिश और शह है, जो उस पर फैसले का दबाव बना रहा था। वारदात के बाद पीड़ित टेकचंद ने अपने और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
पलवल में युवक से मारपीट:राजीनामा न करने पर धमकी, जातिसूचक गालियां देने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
