![]()
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान पर कार्रवाई हुई है। एजबेस्टन में खेले गए आखिरी टेस्ट में टीम के 11 WTC पॉइंट्स काटे गए हैं, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान यह टेस्ट 8 विकेट से हार गया था। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान ने 89 ओवर गेंदबाजी की थी। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद टीम को 11 ओवर कम पाया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। WTC पॉइंट और जुर्माना पाकिस्तान का WTC की मौजूदा साइकल में हर कम ओवर के लिए एक WTC पॉइंट काटा गया है। यह कार्रवाई ICC WTC की प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 16.11.2 के तहत की गई है। वहीं, खिलाड़ियों पर हर कम ओवर के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया है। यह ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत हुआ है। हालांकि, नियमों के मुताबिक किसी खिलाड़ी पर एक मैच के लिए अधिकतम 50% मैच फीस का ही जुर्माना लगाया जा सकता है। पाकिस्तान 11 ओवर कम रहा, इसलिए 5% प्रति ओवर के हिसाब से जुर्माना 55% बनता था। लेकिन अधिकतम सीमा 50% होने के कारण खिलाड़ियों पर 50% मैच फीस का ही जुर्माना लगाया गया। पाकिस्तान का खराब दौरा यह कार्रवाई पाकिस्तान के मुश्किल दौरे के बाद हुई है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के बाद टीम के 7 खिलाड़ियों को स्वदेश भेज दिया गया था। हेड कोच सरफराज अहमद को भी पद से हटा दिया गया। व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन ने बर्मिंघम में अंतरिम जिम्मेदारी संभाली। WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान पहले ही WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे था। अब 4 सीरीज में 9 टेस्ट के बाद उसका पॉइंट्स परसेंटेज 4.63 हो गया है। इससे पाकिस्तान के WTC फाइनल में पहुंचने की बची-खुची संभावना भी खत्म हो गई है। पाकिस्तान नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज की मेजबानी करेगा। इसके बाद न्यूजीलैंड 2027 में पाकिस्तान का दौरा करेगा।
Source link
पाकिस्तान के 11 WTC पॉइंट्स कटे:स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना, खिलाड़ियों की 50% मैच फीस भी कटी
