Headlines

पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के नियम बदले, प्राइवेट टूर पर रोक:अब SGPC-HSGMC के जरिए ही जाएंगे जत्थे, हिसार की ज्योति मल्होत्रा स्पॉन्सर्ड टूर से ही गई थी




ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उजागर किए गए पाक जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा केस के बाद केंद्र व हरियाणा सरकार ने भारत-पाक धार्मिक यात्राओं को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) और वहां के प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स धार्मिक टूर के नाम पर भारतीय नागरिकों को स्पॉन्सर कर जासूसी का जाल बुन रहे थे। इसे देखते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तान से चलने वाले सभी प्रकार के प्राइवेट स्पॉन्सर्ड टूर पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। अब व्यक्तिगत या प्राइवेट एजेंसियों के जरिए पाकिस्तान जाना मुमकिन नहीं होगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के टूरिजम इंचार्ज हरकीरत सिंह ने भी इसकी पुष्टि करते हुए दैनिक भास्कर को बताया कि ज्योति मल्होत्रा जैसे जासूसी केस मिलने के बाद से ही प्राइवेट स्पॉन्सर टूर बंद कर दिए गए हैं। पहले पाकिस्तान जाने वाले लोग वहां की एजेंसी से संपर्क कर टूर प्रोग्राम अरेंज करते थे। इसके बाद यहां से ग्रुप वहां जाकर धार्मिक टूर करते थे। कैसे काम करता था स्पॉन्सरशिप का खेल और अब क्या बदला… पहले का नियम (प्राइवेट स्पॉन्सरशिप): पाकिस्तान के प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स (जैसे लाहौर और इस्लामाबाद की ट्रैवल एजेंसियां) भारतीय नागरिकों, इन्फ्लुएंसर्स और श्रद्धालुओं को सीधे स्पॉन्सरशिप लेटर भेजती थीं। इसके बदले दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग से वीजा आसानी से मिल जाता था। पंजाब और हरियाणा पुलिस की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, इसी आड़ में पाक एजेंसियां यात्रियों को ठहरने, घूमने और सुविधाएं देने का लालच देकर उनके संपर्क में आती थीं और फिर भारत से जुड़ी रणनीतिक व संवेदनशील जानकारियां जुटाने का काम करती थीं। अब का नया नियम (केवल मान्यता प्राप्त ): सरकार ने प्राइवेट नेटवर्क को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब पाकिस्तान यात्रा के लिए केवल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) जैसे पंजीकृत व संवैधानिक धार्मिक निकायों को ही तय सीमा में जत्थे (ग्रुप) ले जाने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी निजी व्यक्ति सीधे वीजा के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। गुरुपर्व पर हरियाणा से जाएगा 2000 श्रद्धालुओं का जत्था इसी बीच अब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब और अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए हरियाणा सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाले धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए सिख संगत से आवेदन मांगे गए हैं। श्रद्धालु 12 सितंबर तक अपने स्थानीय स्तर या जिला उपायुक्त कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। सख्त हुआ पुलिस वेरिफिकेशन सभी आवेदन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (कुरुक्षेत्र) के पास एकत्र होंगे। इसके बाद लोकल पुलिस, सीआईडी (CID) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा बैकग्राउंड की गहन जांच के बाद ही वीजा के लिए फाइल गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी। जासूसी केस में टूरिज्म इंचार्ज भी जांच के दायरे में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिसार जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले में जांच एजेंसियों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ज्योति ने पाकिस्तान वीजा के सिलसिले में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के टूरिज्म इंचार्ज हरकीरत सिंह से संपर्क साधा था। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद हिसार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने कुरुक्षेत्र से हरकीरत सिंह से कई घंटों तक कड़ाई से पूछताछ की थी। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने उनके दोनों मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। एजेंसियों ने हरकीरत सिंह को इस पूरे मामले में केस के आधिकारिक सबूतों और गवाहों की सूची में शामिल किया है। अब पढ़िए ज्योति मल्होत्रा का क्या था केस…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *