Headlines

पानीपत में चिता से महिला का शव उठा लाई पुलिस:शादी के 2 साल बाद तेजाब पीने से हुई थी मौत; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप




पानीपत शहर के ऊझा रोड स्थित सांईं कॉलोनी के श्मशान घाट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस की टीम जलने की तैयारी में रखी एक नवविवाहिता की चिता से शव को उठाकर सिविल अस्पताल ले आई। मृतका की पहचान 20 वर्षीया पूनम के रूप में हुई है, जिसकी रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मायका पक्ष की ओर से जहर देकर हत्या करने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 2 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में पिया था तेजाब मृतका के पति विशु ने बताया कि उनकी शादी करीब 2 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में मनमुटाव रहने के कारण वह अपनी पत्नी पूनम के साथ अलग रह रहा था। अंतिम संस्कार के वक्त पहुंची पुलिस बुधवार सुबह शव को रोहतक से पानीपत लाया गया और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। चिता पर शव रखे जाने के दौरान ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि मृतका के मायके वालों ने पूनम को जहर देकर मारने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की सच्चाई जानने के लिए निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *