Headlines

पानीपत में युवक पर जानलेवा हमला:रंजिश में रास्ता रोककर लोहे की दांती लगे डंडे से पीटा; महिला ने गर्दन काटने को कहा




पानीपत में समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खलीला प्रहलादपुर में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। टेंट हाउस में काम करके घर लौटे युवक को आरोपियों ने रास्ते में रोककर लोहे की दांती लगे डंडे से बेरहमी से पीटा। हमले के दौरान आरोपी की मां के उकसाने पर जान बचाने के लिए पीड़ित पड़ोस के घेर की दीवार कूद गया और वहीं बेहोश हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रात में टहलने निकला था युवक, रास्ते में घेरा पुलिस को दी शिकायत में गांव खलीला प्रहलादपुर निवासी बाला ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। उनका सबसे छोटा बेटा समालखा में एक टेंट हाउस में काम करता है। 31 अगस्त की रात वह दुकान से काम निपटाकर घर आया। खाना खाने के बाद करीब रात 11 बजे विक्की घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। लोहे की दांती लगे डंडे से पैर पर किए ताबड़तोड़ वार जब विक्की रास्ते में था, तभी गांव के ही राजेश उर्फ छोटा और सतपाल उर्फ सत्तू ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि राजेश के हाथ में लोहे की दांती लगा डंडा था, जिससे उसने विक्की के दाहिने पैर पर सीधे वार किए। वहीं सतपाल उर्फ सत्तू ने भी अपने डंडे से उसके पैरों पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिससे विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान आरोपी राजेश की मां गीता भी मौके पर पहुंच गई और चीखते हुए बोली, इसे आज जान से मार दो या इसकी गर्दन काट दो। महिला के उकसाने और जान से मारने की धमकी से घबराकर घायल विक्की किसी तरह पास स्थित दीपक के घेर की दीवार कूद गया और अंदर जाकर बेहोश हो गया। सुबह 5 बजे घेर में लहूलुहान मिला युवक, खानपुर से पानीपत रेफर अगली सुबह 1 सितंबर को करीब 5 बजे दीपक ने विक्की को अपने घेर में लहूलुहान अवस्था में देखा और तुरंत उसके बड़े भाई मोनू को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मां बाला और भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को सूचित किया और एम्बुलेंस के जरिए विक्की को तुरंत सरकारी अस्पताल समालखा ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *