![]()
पानीपत के थाना चांदनीबाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-11 में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दत्ता कॉलोनी निवासी सचिन के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता था। सचिन की मौत के बाद उसके परिजनों ने उसकी लिवइन पार्टनर नेहा पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि नेहा के पहले पति ने भी संदिग्ध हालात में सुसाइड किया था और अब सचिन को भी उसी रास्ते पर धकेल दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। काम से जा रहा हूं कहकर निकला था घर से, रात को आया पुलिस का फोन दत्ता कॉलोनी निवासी जगत सिंह ने बताया कि मृतक सचिन उसका साला था। बीती 18 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे सचिन के मोबाइल पर नेहा नामक महिला का फोन आया था, जिसने उसे मिलने के लिए अपने पास बुलाया। फोन आने के बाद सचिन ने अपनी पत्नी को कॉल कर कहा कि वह किसी जरूरी काम से बाहर जा रहा है और कुछ देर बाद वापस लौट आएगा। लेकिन वह वापस नहीं लौटा और रात करीब 11:30 बजे सीधे पुलिस ने जगत सिंह को फोन कर सूचना दी कि सचिन ने सुसाइड कर लिया है। फैक्ट्री में काम के दौरान हुई थी पहचान, डेढ़ साल से थे लिव-इन में मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां जाने पर पता चला कि सचिन सेक्टर-11 में नेहा के पास पहुंचा था। परिजनों के अनुसार, सचिन की नेहा से करीब डेढ़ साल पहले एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सचिन अपनी पहली पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर नेहा के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा था। नेहा मूल रूप से इंदौर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है और फिलहाल पानीपत के सेक्टर-11 में रह रही थी। परिजनों का चौंकाने वाला दावा- नेहा के पहले पति ने भी किया था सुसाइड सचिन की मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष और परिजनों ने रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में नेहा के अतीत को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। परिजनों ने बताया कि नेहा के पहले पति ने भी इन्हीं तरह की संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड किया था। परिजनों का सीधा आरोप है कि नेहा ने ही सचिन को कोई ऐसा मानसिक तनाव दिया या प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने नेहा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम सूचना मिलते ही चांदनी बाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के साले जगत सिंह और अन्य परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नेहा के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस नेहा से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है और सचिन के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) खंगाली जा रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
Source link
पानीपत में लिवइन पार्टनर के रूम में युवक का सुसाइड:दो बच्चों के पिता को फोन कर बुलाया, फंदे पर लटका; खुद ले गई अस्पताल
