भास्कर न्यूज | अमृतसर सारागढ़ी पार्किंग स्टैंड पर निगम के एस्टेट विभाग के कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट मामले में निगम कमिश्नर ने कार्रवाई की है। एस्टेट विभाग के लीगल क्लर्क सिमरनजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। सोमवार को सारागढ़ी पार्किंग स्टैंड पर एस्टेट विभाग के कर्मचारी अरविंदर सिंह और सिमरनजीत सिंह के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद नगर निगम इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों ने दोनों का विवाद शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद सिमरनजीत ने फोन कर 15-20 साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर अरविंदर सिंह के साथ मारपीट की। मामला नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंचा। कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिमरनजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। जारी आदेश के अनुसार, सिमरनजीत सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और विभागीय जांच पूरी होने तक उनका निलंबन जारी रहेगा। वहीं, जांच के दौरान उन्हें नगर निगम मुख्य कार्यालय में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
पार्किंग में भिड़े एस्टेट विभाग के मुलाजिम, लीगल क्लर्क सस्पेंड
