![]()
पंचकूला जिले में पिंजौर के नालागढ़ रोड पर स्थित लोहगढ़ आंचल विहार में एक बुक डिपो में काम करने वाले कर्मचारी की लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 साल के संजय के रूप में हुई है, जो वासुदेवपुरा गोकुल कॉलोनी का रहने वाला था। दुकान में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने बताया कि संजय की गर्दन जुगाड़ू लिफ्ट में फंस गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। अस्पताल लेकर पहुंचा मालिक, डॉक्क्टरों ने किया मृत घोषित घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर थाना के जांच अधिकारी कप्तान पहुंचे। दुकान मालिक तुरंत संजय को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे सेक्टर 6 पंचकूला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पंचकूला में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शहर की कई दुकानों और शोरूम में इस तरह की जुगाड़ू लिफ्ट लगाई गई हैं, जिनसे कर्मचारियों और अन्य लोगों को ऐसे हादसों का डर बना रहता है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।
Source link
पिंजौर में लिफ्ट में गर्दन फंसने से कर्मचारी की मौत:बुक शॉप पर करता था काम, मालिक अस्पताल लेकर पहुंचा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
