Headlines

पिपलियामंडी में दो माह से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट:कांग्रेस ने माला चढ़ाकर किया प्रदर्शन, जल्द चालू करने की मांग




मंदसौर के पिपलियामंडी चौपाटी पर एमपीआरडीसी की हाईमास्ट लाइट करीब दो महीने से बंद है। इसके विरोध में गुरुवार को नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाईमास्ट के पोल पर माला चढ़ाई, अगरबत्ती लगाई और नारियल चढ़ाया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर बंद पड़ी लाइट को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईमास्ट लाइट को जल्द चालू कराने और चौपाटी समेत फोरलेन की दूसरी कमियों को दूर करने की मांग की। कांग्रेस बोली- फोरलेन पर कई कमियां जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि लेबड़ से नयागांव तक बने फोरलेन पर कई कमियां हैं। उनके मुताबिक इन कमियों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क से जुड़ी समस्याओं में सुधार नहीं किया गया। शर्मा ने कहा कि हादसों में लोगों की जान जा रही है, जबकि टोल कंपनी की ओर से नियमित रूप से टोल वसूला जा रहा है। राजस्थान और आसपास के गांवों से जुड़ता है चौपाटी क्षेत्र जिला कांग्रेस महासचिव तुलसीराम पाटीदार ने कहा कि पिपलियामंडी चौपाटी से राजस्थान सहित आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। उनके मुताबिक हादसों को रोकने के लिए फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी और एमपीआरडीसी की ओर से अब तक ठोस समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि चौपाटी का यह इलाका पहले से ही ब्लैक स्पॉट घोषित है। जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने कहा कि अगर सड़क से जुड़ी कमियों को जल्द दूर नहीं किया गया तो कांग्रेस फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस संयुक्त सचिव मुकेश पोरवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उणियारा, प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव विनोद पटेल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश ररोतिया, भेरूपप्पू गुर्जर और अनिल मुलासिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *