Headlines

पीलीभीत में साले-बहनोई में मारपीट, VIDEO:घुंघचाई थाना गेट पति-पत्नी में हो रही थी मारपीट, विरोध करने पर साले पर भी हमला




पीलीभीत के घुंघचाई थाना गेट पर साले और बहनोई के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक महिला दोनों पक्षों के बीच हाथ जोड़कर विवाद शांत कराने का प्रयास करती दिख रही है। यह घटना तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे महिला के भाई ने अपनी बहन के साथ मारपीट होते देख इसका विरोध किया। विरोध करने पर साले और बहनोई के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान महिला कभी अपने भाई तो कभी पति की ओर हाथ जोड़कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश करती रही। हैरानी की बात यह रही कि थाना गेट पर काफी देर तक यह विवाद चलता रहा, लेकिन इसे शांत कराने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पति-पत्नी और साले के बीच यह विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और उन्होंने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *