![]()
केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस और फायर सर्विस के 301 कर्मियों को गैलेंट्री मेडल देने का ऐलान किया है। इनमें 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, ये मेडल जान बचाने, संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान दिखाई गई असाधारण बहादुरी के लिए दिए गए हैं। LWE इलाकों के 197 जवानों को सम्मान 301 गैलेंट्री अवॉर्ड में सबसे ज्यादा 197 मेडल लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (LWE) प्रभावित इलाकों में तैनात कर्मियों को मिले हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के 51, नॉर्थ-ईस्ट के 12 और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को भी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। कुल 1,057 कर्मियों को मेडल इस स्वतंत्रता दिवस पर कुल 1,057 पुलिस, फायर, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और जेल विभाग के कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 301 गैलेंट्री मेडल के अलावा अलग-अलग कैटेगरी के सर्विस मेडल शामिल हैं। 92 को राष्ट्रपति पदक सरकार ने 92 पुलिस और अन्य सेवा कर्मियों को राष्ट्रपति पदक फॉर डिस्ट्रिंग्विश्ड सर्विस (PSM) देने का भी ऐलान किया है। इनमें 83 पुलिस सेवा, 4 फायर सर्विस, 3 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड और 2 जेल सेवा के कर्मी शामिल हैं। यह मेडल लंबे समय तक बेहतरीन और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। 664 को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस इसके अलावा 664 कर्मियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) दिया गया है। इनमें 606 पुलिस, 28 फायर सर्विस, 18 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड और 12 जेल सेवा के कर्मी शामिल हैं। यह सम्मान कर्तव्य के प्रति लगन और बेहतर सेवा के लिए दिया जाता है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
पुलिस और फायर सर्विस के 301 कर्मियों को गैलेंट्री मेडल:इनमें नक्सल इलाकों के 197 जवान शामिल; स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र का ऐलान
