![]()
गाजियाबाद मे मोदीनगर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात 2 लुटेरों को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी। इनमें एक लुटेरा मेरठ के लिसाड़ीगेट का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक बाइक बरामद की है। यह गैंग मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में लगातार लूट की वारदात कर रहा था। घायल फारुख गोली लगने के बाद पुलिस से कहने लगा कि साहब गलती हो गई, अब लूट नहीं करुंगा। पुलिस पर फायरिंग कर भागे एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मोदीनगर SHO आनंद प्रकाश मिश्रा शुक्रवार रात कलछीना रोड पर वाहनों की चेकिंग र रहे थे। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार 2 संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। दोनों ने बाइक नहीं रोकी और बाइक दौड़ा दी। जहां दोनों युवक बाइक फिसल ने से गिर गए और एक बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें एक सिपाही गोली लगने से बाल बाल बचा। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी व दूसरे बदमाश को पीछा करके पकड लिया। मेरठ का फारुख शातिर लुटेरा एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि घायल युवक ने पूछे जाने पर अपना नाम फारुख उर्फ छोटू पुत्र यामीन निवासी लिसाडीगेट मेरठ बताया। जो गाजियाबाद के विजयनगर में रह रहा है। दूसरे युवक ने अपना नाम हाशिम पुत्र चांदबाबू निवासी उज्जवल गार्डन थाना लिसाड़ीगेट बताया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि 21 अगस्त को मोदीनगर में एक महिला से कुंडल लूटे, इसके बाद चेन लूटी। मेरठ में भी 2 लूट की बात स्वीकार की। यह गैंग दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद में लूट कर रहा था। दोनों पर लूट के 6 मुकदमें दर्ज हैं।
Source link
पुलिस ने 2 लुटेरों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी:गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर महिलाओं से चेन व कुंडल लूटे, कहा- सर बहुत बड़ी गलती हो गई
