Headlines

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: समर्थ पोर्टल पर प्रवेश का आखिरी मौका:10 अक्टूबर तक पूरा करें पंजीकरण और शुल्क जमा, इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा, तिथि नहीं बढ़ेगी




वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जौनपुर और गाजीपुर के कॉलेजों को चालू सत्र की प्रवेश प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। विश्वविद्यालय ने कहा कि तय तारीख के बाद समर्थ पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश से वंचित छात्रों को यह अंतिम मौका दिया गया है। कॉलेजों से जुड़े छात्र 10 अक्टूबर तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण, प्रोग्राम चयन और प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुछ छात्र अपरिहार्य कारणों से पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, जिससे वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे छात्रों को अंतिम अवसर देते हुए 10 अक्टूबर तक सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके बाद कोई और मौका नहीं मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *