Headlines

पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की सीएम से मुलाकात:महम क्षेत्र के विकास, ओबीसी समाज के मुद्दों पर चर्चा, मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक रहा




पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। इस दौरान महम विधानसभा क्षेत्र के विकास और OBC समाज से जुड़े कई मुद्दों पर अहम बातचीत हुई। पूर्व सांसद जांगड़ा ने मुख्यमंत्री के सामने महम विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दे खास तौर पर रखे। क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने और लोगों के हित से जुड़े विषयों पर गहराई से बात हुई। इसके अलावा, OBC समाज से जुड़े अलग-अलग मुद्दों और उनकी जरूरतों को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने समाज से संबंधित विषयों की जानकारी दी और उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य कर रही सरकार : पूर्व सांसद मुलाकात के बाद पूर्व सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास और भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महम विधानसभा क्षेत्र के विकास और OBC समाज के हितों से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक दिखा। महम क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ हुई यह मुलाकात स्थानीय स्तर पर अहम मानी जा रही है। गोगापीर मेले में पहुंचे पूर्व सांसद इसके अलावा पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा शनिवार को गांव भराण में ऐतिहासिक गोगापीर के वार्षिक मेले में भी पहुंचे।ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कई ग्रामीणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर गोगापीर महाराज के सामने माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली मांगी। ग्रामीणों ने गांव में करवाए गए अलग-अलग विकास कार्यों के लिए पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया और विकास कार्य करवाए, इसके लिए उनका खास योगदान रहा है। जांगड़ा बोले- विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी इस दौरान पूर्व सांसद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता से पूरे करने की कोशिश जारी रहेगी। इस मौके पर महंत सतीश दास, अजित अहलावत, शमशेर खरक, संदीप जिला पार्षद दलबीर भरान, अशोक कौशिक, संजय राठी, राकेश भरानिया, रामेहर सिंह, एक्सईएन हवा सिंह समेत कई खास लोग और बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *