Headlines

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा में डॉ. आशी की पुनः पदस्थापना



भास्कर न्यूज | बालोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा में चिकित्सक डॉ. आशी जैन की पुनः पदस्थापना कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जनपद पंचायत डौंडी के सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कुसुमकसा क्षेत्र की जनपद सदस्य मंजू बैस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा में पदस्थ डॉ. आशी जैन का अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सक को पुनः कुसुमकसा में पदस्थ करने की मांग रखी। जनपद सदस्य की मांग का समर्थन करते हुए विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने दूरभाष के माध्यम से जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की। इस दौरान चिकित्सक को पुनः कुसुमकसा में पदस्थ करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 29 सितंबर को आदेश जारी कर डॉ. आशी जैन को पुनः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा में पदस्थ कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *