![]()
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव खनियान में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर में रखे गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए डाली गई सल्फास (एल्युमिनियम फॉस्फाइड) की गोलियों से निकली जहरीली गैस के कारण एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बच्चियों और एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जांच में सामने आया है कि बेडरूम में चल रहे AC के कारण स्टोर रूम से जहरीली गैस खिंचकर सीधे कमरे में फैल गई थी। जानकारी के अनुसार, गांव खनियान में दो सगे भाई अपने-अपने परिवारों के साथ एक ही मकान में रहते हैं। कुछ दिन पहले परिवार ने स्टोर में रखे अनाज में सल्फास की गोलियां रखी थीं। जिस स्टोर रूम में गेहूं रखा था, उसका एक दरवाजा सीधे उस बेडरूम में खुलता था, जहां दोनों परिवार बच्चों के साथ सोते थे। 20 जुलाई की रात अचानक बच्चों की सेहत बिगड़ने लगी जानकारीक के अनुसार 13 दिन की मासूम हरसीरत कौर की हालत सबसे पहले बिगड़ी और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद 4 साल के मनराज सिंह को लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे में 13 साल और 8 साल की दो बच्चियां तथा एक महिला भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं, जिन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। AC ने खींची जहरीली गैस घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाली वजह सामने आई। जांच में सामने आया कि गेहूं में रखी सल्फास की गोलियों से ‘फॉस्फिन’ जहरीली गैस लगातार बन रही थी। बेडरूम में लगा एयर कंडीशनर (AC) जब चला, तो उसने स्टोर रूम के बंद दरवाजे के गैप से जहरीली गैस को कमरे के अंदर खींच लिया। कमरा पूरी तरह बंद होने के कारण गैस बाहर नहीं निकल सकी और सो रहे परिवार के सदस्य सांस के जरिए इसका शिकार हो गए।
Source link
फतेहगढ़ साहिब में जहरीली गैस से 2 बच्चों की मौत:गेहूं में रखी थीं सल्फास की गोलियां, AC ने बेडरूम में फैलाई; दम घुटने से गई जान
