![]()
फतेहाबाद शहर में स्थित मनोहर मेमोरियल (एमएम) पीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन में दाखिला लेने से वंचित विद्यार्थियों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक और अवसर दिया है। कॉलेज परिसर में आज (गुरुवार) को फिजिकल काउंसलिंग होगी। इसमें भाग लेकर विद्यार्थी अपनी सीट सुनिश्चित कर सकेंगे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरचरण दास के अनुसार, जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक डीएचई पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है या किसी अन्य कॉलेज में प्रवेश मिलने के बावजूद एमएम कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, वे इस फिजिकल काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। कॉलेज में लगाई गई हेल्प डेस्क प्रिंसिपल ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां उन्हें प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर कॉलेज पहुंचना होगा। मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और दोपहर बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को तुरंत फीस जमा करवाकर प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। कॉलेज में ये कोर्स उपलब्ध प्रिंसिपल डॉ.गुरचरण दास के अनुसार, एमएम कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी (लाइफ साइंस), बीएसएस (फिजिकल साइंस), बीबीए, बीसीए और बीए (पंजाबी) के कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें से अपनी पसंद के अनुसार स्टूडेंट्स दाखिला ले सकेंगे।
Source link
फतेहाबाद कॉलेज में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को आज अंतिम-मौका:फिजिकल काउंसिलिंग में ऑन-स्पॉट होगा आवेदन; तुरंत फीस जमा करवा ले सकेंगे एडमिशन
