Headlines

फतेहाबाद पुलिस ने अरेस्ट किए दो नशा तस्कर:तलाशी में हेरोइन बरामद, आई-20 कार से करने जा रहे सप्लाई, पुलिस ने जब्त की




फतेहाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहतकार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 79.23 ग्राम हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक आई-20 कार बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बोदीवाली निवासी रवि और गांव कुकड़ावाली निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। एएनसी सेल फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि एएसआई अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव गिला खेड़ा से बोदीवाली मार्ग पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की आई-20 कार को रोका गया। पुलिस ने एडीपीएस एक्ट में किया केस दर्ज कार में सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रवि कुमार उर्फ धोलू के पास से 42.50 ग्राम और रविंद्र उर्फ आशु के पास से 36.73 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही नशीला पदार्थ और कार को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना भट्टू कलां में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B)/61/85 के तहत केस दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *