Headlines

फतेहाबाद में ड्रग तस्कर की दो गाड़ियां फ्रीज:तीस लाख रुपए कीमत, आरोपी पर दर्ज हैं एनडीपीएस के कई; प्रॉपर्टी की जांच जारी




फतेहाबाद पुलिस नशा तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के साथ-साथ उनके आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने में भी लगी है। पुलिस ने रतिया निवासी नशा तस्कर रमनदीप की करीब 30 लाख रुपए कीमत की दो महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(1) के तहत फ्रीज की हैं। इस कार्रवाई को सक्षम अधिकारी एसएएफईएमए नई दिल्ली ने मंजूरी दी है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि नशा तस्करी से जुड़े धन के स्रोत, चल-अचल संपत्तियां, बैंक खाते और अन्य आर्थिक संसाधनों की भी गहरी वित्तीय जांच की जा रही है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि पुलिस ने 7 मई 2016 को आरोपी रमनदीप को पकड़ा था। उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। एक दिन पहले जारी हुआ आदेश आरोपी की संपत्ति और वित्तीय स्रोतों की जांच आगे बढ़ाते हुए बस अड्डा पुलिस चौकी फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित कुमार और प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल, फतेहाबाद ने उसकी आय, संपत्ति और आर्थिक स्रोतों की गहन पड़ताल की। वित्तीय जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी से संबंधित दो महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(1) के तहत फ्रीज करने की कार्रवाई की गई। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए है। इस बारे में 11 अगस्त 2026 को फ्रीजिंग आदेश जारी किया गया था। अब तक 480 नशा तस्कर पकडे़ जा चुके आरोपी रमनदीप के खिलाफ रतिया थाने में साल 2018, 2023 और 2025 में एक-एक मामला दर्ज है, जबकि साल 2026 में दो मामले दर्ज किए गए हैं। एएसपी ने बताया कि साल 2026 में 1 जनवरी से अब तक 480 नशा तस्करों को पकड़ा गया है। वहीं, नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वित्तीय जांच के आधार पर अब तक 32 नशा तस्करों की कुल 5 करोड़ 24 लाख 98 हजार 149 रुपए कीमत की संपत्ति फ्रीज करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े आर्थिक ढांचे को कमजोर करना पुलिस की नशा विरोधी रणनीति का अहम हिस्सा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *