![]()
फतेहाबाद जिले के भूना में एक व्यापारी से गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी को यह धमकी वॉट्सएप पर वॉइस मैसेज के जरिए मिली। पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है और जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को व्यापारी देवीलाल को वॉट्सएप पर ‘गिल्ली राणा’ नाम से एक वॉइस मैसेज भेजा गया। देवीलाल भूना निवासी हैं और अनाज मंडी में ‘कुलवंत राय देवी लाल’ नाम से आढ़त की फर्म चलाते हैं। ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे 5 करोड़ रुपए ऑडियो मैसेज में स्पष्ट रूप से धमकी देते हुए कहा गया, “5 करोड़ के लिए मैसेज है भाई तेरे लिए… हां-ना का रिप्लाई करना, नहीं तो जो काम मिला है ना, ये सारे मिट्टी कर दूंगा… दो दिन का टाइम है।” बोला-यह मैसेज ‘भाई साहब’ की तरफ से है धमकी देने वाले ने खुद को रोहित गोदारा ग्रुप का सदस्य बताया और दो दिन के भीतर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी देने की मोहलत दी। उसने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी और कहा कि यह मैसेज ‘भाई साहब’ की तरफ से है। पुलिस कर रही मामले की जांच धमकी मिलने के बाद व्यापारी ने रविवार शाम को पुलिस को सूचित किया। उन्होंने नव नियुक्त थाना प्रभारी कंवर सिंह को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ‘पहले कॉल की, फिर वॉइस मैसेज भेजा’ भूना थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि पहले व्यापारी को विदेशी नंबर से वॉट्सएप पर कॉल की गई थी, अज्ञात नंबर होने के चलते व्यापारी ने कॉल नहीं उठाया तो उसे फिर वॉइस मैसेज भेज कर यह धमकी दी गई है। इस मामले में भून पुलिस साइबर पुलिस और सीआईए टीम में जांच पड़ताल में जुटी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह सच में किसी गैंग से कॉल आया था या कोई शरारत।
Source link
फतेहाबाद में व्यापारी से मांगी ₹5 करोड़ की रंगदारी:रोहित गोदारा के नाम से दी धमकी, वॉइस मैसेज में कहा-2 दिन का टाइम है
