Headlines

फतेहाबाद में सफाई कर्मियों की हड़ताल बढ़ी:ईओ ने सेवा बहाली से इनकार किया, डीएमसी कर्मियों कराई जॉइनिंग, लेटर दिए




हरियाणा सरकार और नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच 16 मांगों पर सहमति बनने के बाद प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई, लेकिन फतेहाबाद जिले में मामला अभी सुलझा नहीं है। फतेहाबाद के बाद अब रतिया में भी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर हटाए गए और सस्पेंड किए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं होने तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इसी बीच डीएमसी प्रवीन कुमार कर्मचारियों के धरनास्थल पर पहुंचे और बातचीत की। बातचीत के बाद हटाए गए कर्मचारियों को री-जॉइनिंग लेटर देकर हाजिरी भी लगवाई गई, जबकि ठेके पर लगे 65 कर्मचारियों की जॉइनिंग को लेकर बातचीत जारी है। वहीं, रतिया के कर्मचारियों को भी जॉइनिंग करवाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए गए हैं। कार्मचारियों की बहाली न होने पर हड़ताल हड़ताल जारी रहने की मुख्य वजह स्थानीय स्तर पर हटाए गए कर्मचारियों की वापसी न होना है। यूनियन का कहना है कि फतेहाबाद में जिला प्रधान विजय ढाका और कैशियर वीरू (पालिका रोल) को सेवा से हटा दिया गया है। महिला नेत्री किरण (रेगुलर) को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा, रतिया में भी नोटिस देकर सेवा से हटाए गए 10 पेरोल कर्मचारियों को काम पर वापस लेने से मना कर दिया गया है। यूनियन के जिला प्रधान विजय ढाका ने बताया कि कर्मचारियों की बहाली को लेकर नगर परिषद ईओ से बात की गई थी। ईओ ने हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने से इनकार किया लेकिन, ईओ ने सस्पेंड और सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने से इनकार कर दिया। ईओ के इस रुख से कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई है। यह भी बताया गया है कि ठेके पर लगे कर्मियों को भी वापस काम पर नहीं बुलाया जा रहा है। ईओ के इनकार के बाद स्थानीय नेताओं ने राज्य कमेटी से संपर्क किया। राज्य कमेटी से चर्चा और दिशा-निर्देश मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है कि जब तक फतेहाबाद और रतिया के सभी हटाए और सस्पेंड किए गए कर्मचारियों की सेवाएं बहाल नहीं होतीं, तब तक दोनों शहरों में हड़ताल जारी रहेगी। इस फैसले के बाद अब फतेहाबाद और रतिया दोनों कस्बों में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने के बजाय और बिगड़ती नजर आ रही है। हटाए गए कर्मियों को री ज्वाइनिंग लेटर देकर हाजिरी लगवाई डीएमसी प्रवीन कुमार हड़ताल बढ़ने की सूचना पाकर नगर परिषद में धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बात की। कमियों ने हटाए गए सभी कर्मियों को सेवा वापस लेने और ठेके के 65 कर्मियों को भी सेवा पर वापस लगाने की मांग उठाई। जिसके बाद डीएमसी ने उनको बताया कि जो फैसला हरियाणा स्तर पर लिया गया वो ही फतेहाबाद में लागू होगा। कोई अलग से कानून यहां नहीं है। और फैसले में एफआईआर वापस होने, हटाए गए कर्मियों को वापस लेने की मांगें शामिल हैं। इसी दौरान हटाए गए कर्मियों को री ज्वाइनिंग लेटर देकर हाजिरी लगवाई गई। अभी ठेके पर लगे कर्मियों की जोइनिंग को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने रतिया के कर्मचारियों को भी ज्वाइनिंग करवाने के लिए फोन पर रतिया नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *