Headlines

फरीदाबाद में कंटेनर से टकराकर बिजली का खंभा टूटा:घर के बाहर खड़ी कार पर गिरा, 50 मकानों की विद्युत आपूर्ति ठप




फरीदाबाद के सेक्टर-31 स्थित आईपी कॉलोनी में देर रात एक कंटेनर ट्रक की वजह से हादसा हो गया। कॉलोनी के मुख्य रास्ते से गुजर रहे कंटेनर की बॉडी में ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें फंस गईं। तारों में खिंचाव आने के कारण बिजली का खंभा भी टूट गया और गुरुकुल प्ले स्कूल के गेट के पास खड़ी इनोवा कार के ऊपर जा गिरा। हादसे में इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आईपी कॉलोनी निवासी केतन सूरी ने बताया कि घटना देर रात करीब एक बजे की है। कंटेनर ड्राइवर कॉलोनी के मुख्य रास्ते से वाहन लेकर निकल रहा था। इसी दौरान कंटेनर की बॉडी में ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें फंस गईं। सीसीटीवी में कैद ही घटना कंटेनर में बिजली की तार फंसने और तारों के खिंचाव से खंभा टूटकर टाटा सफारी पर गिरने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हादसे का पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आईपी कॉलोनी में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि पहले हुए हादसे के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते अब दोबारा ऐसी घटना सामने आई है। लोगों ने बिजली की तारों की ऊंचाई और कॉलोनी के रास्ते से भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए हैं। खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति हुई बाधित बिजली का खंभा टूटने के कारण कॉलोनी के करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात से लेकर सुबह करीब नौ बजे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को ठीक किया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। मौके पर बिजली विभाग के जेई अमन भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बिजली का खंभा तोड़ने और टाटा सफारी कार को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेनर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करवाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर बिजली की तारों की ऊंचाई की जांच कराई जाए और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर भी उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा दोबारा न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *