![]()
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर फरीदाबाद में भाजपा और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। विपक्ष की ओर से मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम काटे जाने और प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने के बाद मेयर परवीन बत्रा जोशी ने पलटवार किया। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को झूठ और अफवाह बताते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। मेयर ने कहा कि विपक्ष का काम ही हमेशा झूठ और अफवाह फैलाना रहा है। SIR में 5.18 लाख मतदाता ड्राफ्ट सूची से बाहर फरीदाबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 5 लाख 18 हजार 461 मतदाता ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए हैं। यह संख्या कुल मतदाताओं की करीब 27.43 प्रतिशत है। हालांकि, इन सभी नामों को अंतिम रूप से कटे हुए मतदाता नहीं माना जा सकता। इनमें घर पर नहीं मिले, दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके, मृत और दूसरी जगह वोटर के तौर पर दर्ज लोग शामिल हैं। दावे-आपत्तियों के दौरान पात्र मतदाता अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं। फरीदाबाद मे कुल 18.90 लाख मतदाता है। जिनमें से विपक्ष बोला- नाम काटने का खेल, भाजपा ने बताया गलत SIR को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। इसके जवाब में मेयर ने कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम मनमाने तरीके से नहीं काटा जा रहा। पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। मेयर बोलीं- माइग्रेट और मृत लोगों के नाम हटे मेयर ने कहा कि सत्यापन के दौरान ऐसे मतदाता मिले हैं, जो दूसरे राज्यों में जा चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे नामों को सूची से हटाया जा रहा है। BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे फर्जी तरीके से नाम काटना बताकर राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। नए वोटर जोड़ने का भी दावा मेयर ने कहा कि SIR में सिर्फ नाम हटाने का काम नहीं हो रहा। 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं और पात्र नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े जा रहे हैं। उनका दावा है कि हटाए जाने वाले नामों की तुलना में नए जुड़ने वाले वोटरों की संख्या ज्यादा है। नाम छूटा तो कैंप में करा सकेंगे सुधार मेयर ने कहा कि किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है या नाम-पते में गलती है तो वह विशेष कैंप में जाकर सुधार करा सकता है। स्कूलों और दूसरी जगहो पर कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचें।
Source link
फरीदाबाद में SIR को लेकर भाजपा-विपक्ष आमने-सामने:मेयर बोलीं- विपक्ष फैला रहा अफवाह,माइग्रेट और मृत लोगों के नाम हटे,5.18 लाख मतदाता ड्राफ्ट सूची से बाहर
