![]()
पंचकूला पुलिस ने NDPS एक्ट के एक आरोपी की जमानत कराने के लिए फर्जी पहचान और जमीन के दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में अंबाला के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अंबाला निवासी बालकृष्ण और अरविंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जमानत में इस्तेमाल किए गए फर्जी दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति से तैयार करवाए गए थे। पुलिस अब उस व्यक्ति समेत पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक निर्दोष व्यक्ति की जमीन की जमाबंदी का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी आधार कार्ड, शपथ पत्र, फोटो और अन्य दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अदालत में जमानत दाखिल कर आरोपी को राहत दिलाने का प्रयास किया गया। अदालत में तलब होने पर खुली पोल सेक्टर-7 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि एनडीपीएस मामले के आरोपी बबली की जमानत मोहन सिंह नाम के व्यक्ति के नाम पर दाखिल कराई गई थी। बाद में जब अदालत ने जमानतदार को तलब किया तो असली मोहन सिंह अदालत पहुंचे। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी आरोपी की जमानत नहीं दी और उनके नाम से लगाए गए शपथ पत्र, फोटो व अन्य दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं। केवल उनकी जमीन की जमाबंदी का गलत इस्तेमाल किया गया है। फर्जी आधार कार्ड बनाकर तैयार किए गए दस्तावेज जांच के दौरान पुलिस ने अदालत से जमानत संबंधी रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतियां हासिल कीं। असली मोहन सिंह के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनकी जमीन की जमाबंदी का इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड बनाया गया। आरोपी की पहचान के लिए फोटो विभिन्न न्यायालयों में भी दिखाई गई, जिसके बाद उसकी पहचान अंबाला निवासी बालकृष्ण के रूप में हुई।
Source link
फर्जी आधार, शपथ पत्र-फोटो से NDPS आरोपी की जमानत:पंचकूला पुलिस ने अंबाला के युवक अरेस्ट किए, जमीन की जमाबंदी का किया था दुरुपयोग
