Headlines

फाजिल्का में गोलगप्पे बेचने वाले की मौत:रेहड़ी लेकर काम पर जाते समय दिल का दौरा पड़ा, घटना CCTV में कैद




फाजिल्का जिले के अरनीवाला क्षेत्र में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मलकीत सिंह रोजाना की तरह अपनी गोलगप्पे की रेहड़ी लेकर काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वह अरनीवाला से गांव मूलियावाली तक करीब दो किलोमीटर का सफर तय कर रेहड़ी लगाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह चलते-चलते रेहड़ी से नीचे गिर गया। आस पास के लोगों ने की मदद सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मलकीत सिंह सड़क पर रेहड़ी लेकर जा रहा था, तभी अचानक वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे उठाकर पास की एक दुकान के बाहर ले गए। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक के परिवार के सदस्य राजस्थान में नरमा की चुगाई के लिए गए हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *