![]()
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फाजिल्का सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 329 ग्राम हेरोइन और 61 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सिटी थाना की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 329 ग्राम हेरोइन और 61 हजार रुपए नकद बरामद हुए। SHO बोले- आरोपी जलालाबाद से हेरोइन की खेप लेकर आया था सिटी थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलकीत सिंह पुत्र मेहर सिंह, निवासी गांव नया सलेमशाह, फाजिल्का के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर जलालाबाद से हेरोइन की खेप लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से हेरोइन की सप्लाई और नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। जांच टीम उस कथित तस्कर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिससे आरोपी ने जलालाबाद से हेरोइन की खेप ली थी।
Source link
फाजिल्का में हेरोइन और 61 हजार ड्रग मनी बरामद:अनाज मंडी से आरोपी गिरफ्तार, जलालाबाद कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
