Headlines

फ्रेंडशिप डे स्पेशल: एक दोस्ती जो बिजनेस की ताकत बनी:मुश्किल वक्त में एक-दूसरे की नीयत पर 100% भरोसा ही दोस्ती




लोग अक्सर कहते हैं कि दोस्तों के साथ कभी बिजनेस नहीं करना चाहिए, लेकिन पोर्टर की कहानी इस बात को गलत साबित करती है। जानिए कैसे दो दोस्तों ने न सिर्फ स्टार्टअप शुरू किया बल्कि उसे सफल बनाते हुए यूनिकॉर्न तक पहुंचाया। हमारी दोस्ती का सफर IIT खड़गपुर से शुरू हुआ। वहां घंटों तक नए आइडियाज पर बहस करना और उलझी हुई समस्याओं को सुलझाना… इन्हीं चीजों ने हमारे बीच भरोसे और सम्मान की नींव तैयार की। ग्रेजुएशन के बाद हम दोनों ने जेपी मॉर्गन में बतौर एनालिस्ट काम करना शुरू किया। हमारा ध्यान ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की तरफ गया। हमने देखा कि हजारों कॉमर्शियल गाड़ियां खाली खड़ी रहती हैं, जबकि छोटे बिजनेसमैन को समय पर गाड़ियां नहीं मिल पातीं। यहीं से विचार आया कि जब टेक्नोलॉजी से पैसेंजर कैब बुक हो सकती है, तो सामान ढोने के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता? पोर्टर अनगिनत रातों की बातचीत और इस भरोसे का नतीजा था कि हम साथ मिलकर एक बड़ी समस्या सुलझा सकते हैं। शुरुआत में लोगों ने सवाल भी उठाए कि क्या हमारा ये मॉडल सफल हो पाएगा? उस मुश्किल दौर में एक-दूसरे पर अटूट भरोसे ने हमें बचाया। दोस्ती यानी हमेशा सहमत होना नहीं होता, बल्कि इसका मतलब है एक-दूसरे की नीयत पर 100 फीसदी विश्वास होना। हर रिश्ते की तरह हमारी भी असहमतियां होती हैं, लेकिन हमने तय कर रखा था… बहस आइडिया पर करो, कभी इंसान पर नहीं। हम बहसों को बढ़ावा देते हैं, क्योंकि कंस्ट्रक्टिव असहमति से ही बेहतर नतीजे निकलते हैं। हमारे लिए दोस्ती का मतलब है… भरोसा, सम्मान, दयालुता और हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना। सच्चा दोस्त वो नहीं जो वो बातें बताए जो आप ‘सुनना चाहते हैं’, बल्कि वो है जो वो बातें बताए जो आपको ‘सुनना चाहिए’। यानी आइना दिखाए। युवाओं के लिए सलाह- दोस्त के साथ स्टार्टअप कर रहे हैं तो… किसी दोस्त को अपना को-फाउंडर बनाने से पहले खुद से पूछें कि क्या आप दोनों की वैल्यूज एक हैं? समस्या को सुलझाने का जुनून दोनों में बराबर है? यह भी बहुत जरूरी है कि आप दोनों की खूबियां एक-दूसरे की कमियों को पूरा करती हों। जब आप अहंकार को किनारे रखकर खुले दिमाग से एक-दूसरे को सुनते हैं, तभी एक लंबी और मजबूत पार्टनरशिप जन्म लेती है। हमारे ​लिए …दोस्ती का मतलब एक ऐसे इंसान को खोजना है, जो आपके अंदर की अच्छाई को बाहर लाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *