Headlines

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना:MP में 24 सितंबर से भारी बारिश, यूपी के उन्नाव में सड़कों पर नावें चल रहीं




बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम बन रहा है। मंगलवार तक इसके गहरे डिप्रेशन में बदलने और आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप लेने का खतरा है। चक्रवात बनने की स्थिति में बांग्लादेश ने इसका नाम ‘अर्नब’ दिया है, जिसका असर देश के आठ राज्यों में दिखाई दे सकता है। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक मानसूनी कोटे की 91% बारिश हो चुकी है। यूपी में मानूसन कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि, कई अब भी कई नदियां उफान पर हैं। ललितपुर में बेतवा का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। उन्नाव में गलियों में नावें चल रही हैं। 21 से 26 सितंबर तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। केरलम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में यलो अलर्ट जारी किया है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *