Headlines

बटाला-MLA शेरी कलसी ने सफाई अभियान का लिया जायजा:मेयर-एमसी गुरप्रीत भी रहे मौजूद; ‘मिशन क्लीन पंजाब’ में जनसहयोग की अपील




पंजाब में शुरू किए गए 10 दिवसीय राज्य स्तरीय सफाई अभियान के तहत विधायक शेरी कलसी ने बटाला के अलग-अलग बाजारों में चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया। इस दौरान मेयर भूपिंदर सिंह बाजवा और एमसी गुरप्रीत सिंह राजू भी उनके साथ थे। विधायक शेरी कलसी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य मकसद खुले में कूड़ा फेंकने वाली जगहों को खत्म करना है। साथ ही, इन जगहों पर दोबारा कूड़ा जमा होने से रोकना भी इसका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कलसी ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के बड़े सफाई अभियान का हिस्सा है। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कूड़े का सही निपटारा करना चाहिए और शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में नगर निगम तथा संबंधित अधिकारियों का साथ देना चाहिए। जनअभियान बनाने के लिए नागरिक करें सहयोग विधायक शेरी कलसी ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास की सफाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि सफाई को सिर्फ एक बार का अभियान न समझें, बल्कि इसे लगातार चलने वाला जनअभियान बनाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। कूड़ा तय जगहों पर ही डालें उन्होंने कहा कि अगर शहरवासी प्रशासन का साथ दें और कूड़ा तय जगहों पर ही डालें, तो बटाला शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और स्वस्थ बनाने का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *