Headlines

बठिंडा आरटीए कार्यालय पर विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड का छापा:एजेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, लंबे समय से मिल रही थी शिकायत




मोहाली से आई विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वाड की विशेष टीम ने मंगलवार को बठिंडा स्थित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने आरटीए दफ्तर से जुड़े एक प्राइवेट एजेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक हुई छापेमारी से आरटीए कार्यालय परिसर और आसपास सक्रिय दलालों (एजेंटों) में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस विभाग को पिछले कुछ समय से बठिंडा आरटीए कार्यालय में भारी भ्रष्टाचार और बाहरी एजेंटों की मिलीभगत की लगातार गुप्त शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए मोहाली फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने बठिंडा में जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने ‘बाज’ नामक व्यक्ति को रिश्वत की नकदी समेत मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी को लेकर मोहाली रवाना हुई विजिलेंस, जांच जारी गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस टीम आरोपी बाज को हिरासत में लेकर मोहाली के लिए रवाना हो गई। विजिलेंस इंस्पेक्टर कोमलप्रीत सिंह ने बताया कि पूरी जांच प्रक्रिया और कानूनी औपचारिकताएं संपन्न होने के बाद जल्द ही आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। विजिलेंस अधिकारी अब पकड़े गए एजेंट से गहन पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह उजागर किया जा सके कि इस रिश्वतकांड के तार आरटीए दफ्तर के किन-किन अधिकारियों या कर्मचारियों से जुड़े हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *