Headlines

बठिंडा में वाइन शॉप पर पूर्व सरपंच की गर्दन काटी:शराब खरीदने पहुंचे थे, पीछे से आए व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारी; SAD के नेता थे




बठिंडा में रविवार देर शाम शराब ठेके के बाहर शिरोमणि अकाली दल से जुड़े पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई। वह ठेके पर शराब खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए गांव के ही व्यक्ति ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सरेआम हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ देर में मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ की। मृतक की पहचान फूस मंडी के पूर्व सरपंच जगतार सिंह के रूप में हुई है। इनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने फूस मंडी के रहने वाले गुरबख्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चश्मदीदों ने बताया है कि आरोपी ने केवल एक कुल्हाड़ी मारी थी, जिससे पूर्व सरपंच की गर्दन कट गई। पुलिस ने वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। शराब खरीदते समय पीछे से किया हमला मृतक के भतीजे हैप्पी सिंह ने बताया कि उनके चाचा जगतार सिंह रविवार शाम शराब खरीदने के लिए गांव जस्सी पो वाली स्थित ठेके पर गए थे। इसी दौरान पीछे से आए व्यक्ति ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हैप्पी सिंह के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया था। कुछ देर बाद वह दोबारा मौके पर आया और जगतार सिंह की मौत होने की पुष्टि करने के बाद पैदल फरार हो गया। हमलावर पहले से ठेके पर बैठा हुआ था मरने वाला आरोपी पहले से ही शराब ठेके पर बैठा हुआ था और उनका इंतजार कर रहा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वाला की पहले रेकी की गई। हत्या करने के बाद आरोपी गांव कटार सिंह वाला की तरफ फरार हो गया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। SP बोले- आरोपी गिरफ्तार किया, हथियार भी जब्त SP सिटी आश्वंत सिंह ने बताया कि जस्सी चौक के पास व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की सूचना मिलते ही थाना कैंट के SHO, DSP सिटी-2, CIA टीमों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ कर जांच शुरू की। SP सिटी के अनुसार पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले गुरबख्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह भी फूस मंडी का रहने वाला है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। जांच में मृतक और आरोपी के बीच व्यक्तिगत रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अकेला था और वह मृतक का पीछा करते हुए शराब ठेके तक पहुंचा, जहां मौका मिलते ही उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मामले की विस्तृत जांच जारी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला इस हमले से राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई। जगतार सिंह शिरोमणि अकाली दल जुड़े हुए थे, लेकिन अब उसने अब भाजपा जॉइन की हुई थी। बताया जा रहा है कि हत्यारे की उनकी पुरानी रंजिश है। वारदात के पीछे क्या कारण रहा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की वजह और हमलावर की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। शव को सहारा जनसेवा टीम की मदद से पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और हमलावर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *