Headlines

बद्दी में 95 वाहन चालकों के चालान काटे:ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट में SP ने किया निरीक्षण; 9 ड्रंक एंड ड्राइव के मामले




बद्दी पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से बीती रात ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ चलाया। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के 13 विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन नाकाबंदी और चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने स्वयं विभिन्न नाका स्थलों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के तहत 95 चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए। इनमें 9 मामले ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के थे। इसके अतिरिक्त, लगभग 257 वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। पुलिस ने रात के समय आने-जाने वाले वाहनों, दोपहिया चालकों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती। नशा तस्करों और अपराधियों पर अंकुश लगाना मकसद ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ का उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना, नशा तस्करों और अपराधियों पर अंकुश लगाना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। यह अभियान अपराधियों में कानून का भय पैदा करता है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। अपराध नियंत्रण अभियान रहेगा जारी बद्दी पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ के तहत भविष्य में भी विशेष रात्रि नाकाबंदी, वाहन चेकिंग और अपराध नियंत्रण अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *