![]()
बरनाला शहर में पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर पति-पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। यह घटना रामगढिया गुरुद्वारा के पास हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। पीड़ित हरप्रीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह वारदात 26 अगस्त को हुई। आरोपी गुरप्रीत सिंह, उसकी पत्नी कमल कौर और मां राजविंदर कौर अपने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ मोटरसाइकिलों पर उनके घर पहुंचे। हमलावरों के पास दात, लोहे की रॉड और अन्य तेजधार हथियार थे। उन्होंने घर में घुसते ही हरप्रीत और उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। लोगों को आते देख हमलावर हुए फरार दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को आते देख हमलावर अपने हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि हमले की मुख्य वजह दो दिन पहले उसके एक दोस्त के घर हुई चोरी थी। दोस्त को शक था कि इस चोरी में गुरप्रीत सिंह शामिल है। इसी शक के कारण गुरप्रीत सिंह ने रंजिश पाल ली और बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। थाना सिटी-1 पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Source link
बरनाला में घर में घुसकर दंपती पर हमला:बाइकों पर सवार होकर आए हमलावर, दो दिन पहले हुई थी दोस्त के घर चोरी
