Headlines

बर्थ डेट से जानिए अक्टूबर का पहला दिन कैसा रहेगा:3 तारीख को जन्मे लोगों का बढ़ सकता है तनाव, जबकि कुछ लोगों को धन लाभ मिल सकता है




गुरुवार, 1 अक्टूबर को जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है, उन्हें सुबह खुशियां मिल सकती हैं। धन लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। 5 तारीख को जन्मे लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा और दोपहर में आय बढ़ सकती है। न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, बर्थ डेट के अनुसार आपके लिए 1 अक्टूबर का दिन कैसा रह सकता है… अंक-1 (जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है) इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य की वजह से सुबह का समय आराम से व्यतीत होगा। कार्य समय पर होंगे और किसी प्रकार की बाधा या परेशानी आने की संभावना नहीं है। दोपहर में भी अनुकूलता रहेगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा और कमाई बनी रहेगी। समस्याओं का निदान होगा। शाम को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। रात में अज्ञात भय और चिंता बनी रह सकती है। प्रोफेशन – व्यापार उन्नत रहेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए काम को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करें। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लव लाइफ – परिवार का सहयोग मिलने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में साथी के साथ तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करना होगा। शुभ अंक – 2, 4, 8, रंग – पीला क्या करें – हनुमान जी को तेल का दीपक लगाएं। अंक-2 (जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है) अंक स्वामी चंद्रमा की वजह से सुबह खुशियां बनी रहेंगी। धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विवादों में विजय मिलेगी और रुके कार्यों में गति आएगी। परिवार के साथ वैचारिक तालमेल बना रहेगा और संतान से सुख मिलेगा। दोपहर में कोई बड़ा काम बन सकता है। साझेदारों से भी सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। शाम का समय भी अनुकूल रहेगा। प्रोफेशन – व्यापार में टैक्स संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा और नौकरी में आधार मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में पुराने मामलों का समाधान होगा और नए कार्यों पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ – प्रेमी साथी के साथ सहयोग की भावना रखें, उपकार की नहीं। रिश्ते में अपनी बात रखने के साथ साथी की भावनाओं को भी समझें। विवाह कार्य में बाधा आ सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। शुभ अंक – 3, 4, 9, रंग – आसमानी क्या करें – हनुमान जी को घी का दीपक लगाएं। अंक-3 (जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है) अंक स्वामी गुरु के कारण सुबह तनाव रह सकता है। कार्य में बाधा आएगी और विरोधी प्रखर हो सकते हैं। आय में बाधा आ सकती है। दोपहर से समय पक्ष का बनने लगेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी और काम बनने लगेंगे। लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी। नए संपर्क बनेंगे। शाम का समय अनुकूल रहेगा। प्रोफेशन – व्यापार में निवेश करते समय सावधानी रखें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें। नौकरी में वरिष्ठों से तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिस्थितियों का पूरा आकलन करें। मेहनत और निरंतर प्रयास से स्थिति बेहतर होगी। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में तनाव बन सकता है। प्रेम संबंध में निराशा हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद से बचें और साथी की बात समझने का प्रयास करें। बातचीत के माध्यम से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। शुभ अंक – 4, 6, 7, रंग – गुलाबी क्या करें – हनुमान जी का पूजन करें और केले का भोग लगाएं। अंक-4 (जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है) इस अंक का स्वामी राहु है। राहु की वजह से ये लोग सुबह तनाव मुक्त रहेंगे और आय की स्थिति और बेहतर होगी। हर कार्य में सफलता मिलेगी। ऋण से पार पाने का रास्ता मिलेगा और नए कार्यों के प्रस्ताव भी मिलेंगे। दोपहर में संतान के साथ समय बीतेगा और प्रसन्नता मिलेगी। कार्यशैली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। दिन के अंत में आय में सुधार होगा। वाहन सुख मिलेगा। प्रोफेशन – निवेश से लाभ और व्यापार विस्तार के साथ नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। परिणाम अपने पक्ष में करने की कोशिश सफल होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। लव लाइफ – प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। रिश्ते में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए प्रेम संबंध में विवाह के अवसर बन सकते हैं। शुभ अंक – 1, 4, 7, रंग – जामुनी क्या करें – श्रीराम, सीता और हनुमान जी को फलों का भोग लगाएं और मिश्री अर्पण करें। अंक-5 (जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है) अंक स्वामी बुध संपर्कों से लाभ दिलवाएगा और पिछड़ने के बावजूद साथियों में श्रेष्ठ रहेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय बेहतर रहेगा और विरोधियों पर दबाव बनाने में सफल होंगे। दोपहर का समय आय को मजबूत बनाए हुए है। सहयोग की प्राप्ति होगी। नए मित्रों से भेंट होगी। योजना अनुसार कार्य होंगे। शाम को आलोचना सुननी पड़ सकती है। संभलकर रहें। अकेले कहीं न जाएं। प्रोफेशन – नौकरी में सभी को बताकर ही कोई कदम उठाएं। व्यापार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय वरिष्ठों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा और जल्दबाजी से बचना होगा। लव लाइफ – विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं और प्रेम में उत्साह की कमी रहेगी। साथी के साथ संवाद बनाए रखें और छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें। विवाहित लोगों को एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखनी होगी। शुभ अंक – 4, 7, 8, रंग – केसरी क्या करें – हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें और भोग लगाएं। अंक-6 (जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है) दिन की शुरुआत खराब हो सकती है। समय चिंताजनक हो सकता है। भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। इस अंक का स्वामी शुक्र है, इस ग्रह के कारण दोपहर में सहज महसूस करेंगे। आय में भी वृद्धि होगी और कार्यों में गति आएगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। जमीन संबंधी कोई मामला पक्ष में हो सकता है। न्यायालयीन विवादों में समझौता होने की संभावना है। पुराने निवेश लाभ देंगे। प्रोफेशन – कीमती धातुओं के व्यवसायियों के लिए उत्तम स्थिति रहेगी। नौकरी में कार्य अधिक रहेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत का लाभ भी मिलेगा। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ की संभावना है। लव लाइफ – प्रेम में निराशा रहेगी। दांपत्य जीवन में सहयोग प्राप्त होगा। साथी के साथ बातचीत से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। रिश्ते में विश्वास और सहयोग बनाए रखना लाभकारी रहेगा। शुभ अंक – 2, 4, 9, रंग – लाल क्या करें – ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जप करें। अंक-7 (जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है) सुबह लगातार छोटे-छोटे नुकसान हो सकते हैं। दूसरों की दखलंदाजी से परेशानी होगी, लेकिन पारिवारिक मामलों को संभालने में सफल होंगे। रिनोवेशन के कार्य में व्यय होने की संभावना है। दिन के अंत में पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा और धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। जमीन का कार्य करने वालों को लाभ और सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रोफेशन – नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होंगे। व्यापार में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लव लाइफ – प्रेमी के साथ व्यवहार सुधारना होगा। किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग करना पड़ सकता है। रिश्ते में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण जीवनसाथी को अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। शुभ अंक – 1, 4, 6, रंग – सफेद क्या करें – हनुमान जी को चोला चढ़वाएं। अंक-8 (जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है) अंक स्वामी शनि सुबह का समय सुखद बनाए रखेगा, आय बढ़ेगी और जमीन से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी। दोपहर में मन विचलित रहेगा। संतान से विवाद हो सकता है। आय भी कम हो सकती है और चोरी आदि से संभलकर रहना होगा। नए निवेश से बचें और उधारी भी न दें। कार्यस्थल पर शांति बनाए रखें। शाम को समय पक्ष का हो जाएगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। रात को वायु विकार हो सकता है। प्रोफेशन – व्यापार में तेजी रहेगी। नौकरी में आसानी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव सामान्य रहेगा और मेहनत से लाभ होगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। लव लाइफ – प्रेम अनुरोध में सफलता मिलेगी और वैवाहिक जीवन में संतुष्टि रहेगी। साथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर मतभेद हो, तो शांतिपूर्वक बातचीत करें। शुभ अंक – 4, 5, 9, रंग – मेहरून क्या करें – हनुमान जी को केले के फल भेंट करें। अंक-9 (जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है) आरंभ में कम आय और कार्य में देरी होगी। व्यय की अधिकता हो सकती है। दोपहर से कार्य में सुधार के साथ खुशी प्राप्त होगी। यात्रा सुखद रहेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। अटके धन की प्राप्ति होगी। सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पढ़ाई में ध्यान रहेगा। शाम को पीठ में जकड़न और पंजों व कंधों में दर्द हो सकता है। प्रोफेशन – व्यापार में नए सौदे होंगे और नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ और भविष्य के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। लव लाइफ – प्रेम में विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध में छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। दांपत्य जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा और रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। शुभ अंक – 4, 5, 7, रंग – नीला क्या करें – हनुमान जी को फलों का भोग लगाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *