Headlines

बलिया की 2 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित:राधा और सुषमा खो-खो के एसजीएफआई प्रतियोगिता में दिखाएंगी प्रतिभा




बलिया में उदयभान स्थित डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं राधा और सुषमा का खो-खो में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राओं ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर विद्यालय और बलिया जिले का नाम रोशन किया है। छात्राओं के चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के आचार्यों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *