Headlines

बस्ती में करंट लगने से युवक की मौत:टाइल्स लगाते समय हुआ हादसा, मजदूरी करता था




बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर गांव में शुक्रवार शाम करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। धरमूपुर निवासी रामखेलावन के पुत्र अंकुर (28) टाइल्स लगाने का काम करते थे। शुक्रवार को वह पास के एक गांव में टाइल्स लगाने गए थे। शाम करीब छह बजे काम करते समय उन्हें अचानक करंट लग गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजन और स्थानीय लोग तुरंत अंकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंकुर की मृत्यु की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शोकाकुल परिवार के घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि अंकुर मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस आकस्मिक घटना से परिवार को गहरा आघात लगा है। धरमूपुर गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन तिवारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *