Headlines

बहादुरगढ़ में मारपीट और आगजनी का मामला:2022 से चली आ रही पुरानी रंजिश, पुलिस बोली; आरोपी लोकल हैं, लेकिन शिकायतकर्ता जानकारी देने की स्थिति में नहीं




बहादुरगढ़ शहर में मारपीट और मकान के गेट में आग लगाने के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ी है। पुलिस ने वारदात में शामिल बताए जा रहे आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद वर्ष 2022 से चली आ रही पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। हालांकि यह रंजिश किस बात को लेकर चली आ रही थी और बीती रात की वारदात के पीछे तत्काल कारण क्या रहा, इसका पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। शिकायतकर्ता का चल रहा इलाज मामले में शिकायतकर्ता संजय कौशिक, निवासी बहादुरगढ़ किला मोहल्ला हैं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य स्थिति के कारण वह पुलिस को घटना से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस अब उनके बयान के साथ-साथ वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपी बहादुरगढ़ के ही बताए जा रहे पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान हो चुकी है और वे बहादुरगढ़ के स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हालांकि अभी आरोपियों के नाम डिस्क्लोज नहीं किए हैं। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। क्यों हुई थी 2022 से दुश्मनी? मामले में सबसे अहम सवाल अब यह है कि आखिर दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2022 से किस बात को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस ने अभी तक विवाद की मूल वजह सार्वजनिक नहीं की है। वहीं, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की भी पुलिस जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर वारदात में शामिल लोगों की भूमिका और घटनाक्रम की पुष्टि की जा रही है। डीसीपी बोले- गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का इलाज चल रहा है, इसलिए वह फिलहाल पूरी जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान होने के बावजूद उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। अब निगाहें आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की अगली कार्रवाई पर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *