Headlines

बांसवाड़ा में चंकी शाह उपसभापति निर्वाचित, 36 वोट मिले:कांग्रेस के फखरुद्दीन को 24 मत मिले, पढ़ें पूरी प्रोफाइल




​बांसवाड़ा नगरपरिषद में मंगलवार को हुए उपसभापति पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चंकी शाह ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने चंकी शाह को उपसभापति निर्वाचित घोषित किया। परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। ​36 के मुकाबले 24 मत मिले ​नगरपरिषद कार्यालय के बाहर मंगलवार को सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज थी। उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से चंकी शाह मैदान में थे, जबकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से फखरुद्दीन रतलाम वाला ने अपना नामांकन दाखिल किया था। दोपहर ढाई बजे बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी चंकी शाह को कुल 37 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के फखरुद्दीन रतलाम वाला को 23 वोट ही मिल सके। चंकी शाह ने स्पष्ट बहुमत के साथ उपसभापति का पद अपने नाम कर लिया। भाजपा के सभापति से 1 वोट कम मिला उपसभापति को सोमवार को सभापति के लिए हुए मतदान में भाजपा के मुकेश रावत को 37 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के गौतम मईड़ा को 23 वोट मिले थे। चंकी शाह का ​राजनीतिक और सामाजिक अनुभव का मिला लाभ ​श्री राम कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय चंकी शाह पुत्र स्व. नितिन शाह लंबे समय से सक्रिय राजनीति और समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में उन्होंने वार्ड 37 से शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। चंकी शाह का राजनीतिक एवं सामाजिक सफर ​समर्थकों ने जश्न मनाकर किया स्वागत ​चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सुबह से नगरपरिषद के बाहर डटे पाषदों और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। जैसे ही नवनिर्वाचित उपसभापति चंकी शाह और अन्य पार्षद मतदान केंद्र से बाहर आए, समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाज़ी की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *