Headlines

बांसवाड़ा से मुकेश रावत ने नामांकन भरा:पार्षद पद की शपथ ली, बीजेपी को मिला था पूरा बहुमत




शहर के राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने बांसवाड़ा में अगले सभापति पद के लिए कर्मठ और जुझारू नेता मुकेश रावत के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। ​बुधवार सुबह दिन की शुरुआत के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तय कार्यक्रम के तहत मुकेश रावत को बाड़ेबंदी से पार्टी कार्यालय लाया गया। यहां जिलाध्यक्ष के साथ विधिवत रूप से वहां विराजित गणपति प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष पुंजिलाल गायरी ने नगरपरिषद सभापति के लिए मुकेश रावत के नाम की घोषणा की। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वे अपना आधिकारिक नामांकन दाखिल करेंगे। ​मुकेश रावत संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में विभिन्न पदों, युवा मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री तथा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। ​इस अवसर पर चर्चा करते हुए नेताओं ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और अनुशासन का पूरी तरह से पालन करते हुए सभी को साथ लेकर बांसवाड़ा शहर का विकास किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *