Headlines

बारिश में जनक विहार की सड़कें बदहाल:गड्ढे में फंसी स्कूल वैन, जगह-जगह कीचड़; बच्चों को उतरकर लगाना पड़ा धक्का




छतरपुर के जनक विहार कॉलोनी में सागर रोड की सड़क बारिश के बाद खराब हो गई है। जमुनिया पुल के पास कच्ची सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। इनमें पानी और कीचड़ भरा है। इससे रहवासियों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। हाल ही में इस रास्ते से गुजर रही एक स्कूल वैन गहरे गड्ढे में फंस गई। वैन को निकालने के लिए चालक के साथ स्कूली बच्चों को भी धक्का लगाना पड़ा। बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ है। पानी भरने से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है। कुछ गड्ढे चार फीट तक गहरे रहवासियों के अनुसार, इस रास्ते से रोजाना स्कूल वैन, बाइक और पैदल लोग गुजरते हैं। उनका कहना है कि कई जगह गड्ढे चार फीट तक गहरे हो गए हैं। जनक विहार कॉलोनी में 200 से ज्यादा मकान हैं। इनमें 100 से ज्यादा मकानों के लिए नगर पालिका से अनुमति भी ली गई है। इसके बावजूद कॉलोनी की मुख्य सड़क अब तक पक्की नहीं हुई है। सड़क पक्की कराने की मांग रहवासियों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने सड़क को पक्का कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इससे स्कूली बच्चों और आम लोगों को बारिश में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *