![]()
बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव में स्थित 220/132 केवी सब-स्टेशन में गुरुवार को 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सब-स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर से आग और धुएं का बड़ा गुबार उठते देखा गया, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना गुरूर पुलिस को भी दी गई है। यह आग 220/132 केवी सब-स्टेशन गुरूर के 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में लगी थी। आग की वजह से पावर हाउस की सुरक्षा को लेकर भी चिंता हुई। हालात को देखते हुए 220 केवी से निकलने वाले सभी 132 केवी फीडरों का लोड सामान्य कर दिया गया है। कुम्हारी से सीधे मिलती है बिजली सप्लाई बताया जा रहा है कि गुरूर के इस सब-स्टेशन को कुम्हारी से सीधे बिजली सप्लाई मिलती है। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए फीडरों का लोड सामान्य किया गया है। आग लगने के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बीती रात नंबर-1 CT भी हुआ था भस्ट सब-स्टेशन में आग लगने से एक रात पहले बुधवार को नंबर-1 CT (करंट ट्रांसफॉर्मर) के खराब होने की जानकारी सामने आई थी। इसके अगले दिन गुरुवार को 160 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई।
Source link
बालोद के बिजली सब-स्टेशन में भीषण आग, VIDEO:तेज आवाज के साथ धधका 160 MVA ट्रांसफार्मर; बुझाने में लगी दमकल टीम
