Headlines

बालोद में 8 गोवंश बचाए गए:गौ-सेवकों और पुलिस ने घेराबंदी की, झाड़ियों में फंसी पिकअप; अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे 3 तस्कर गिरफ्तार




बालोद में गौ-सेवकों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गौ-तस्करी का एक बड़ा प्रयास विफल हो गया। बालोद थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी-निपानी मार्ग पर घेराबंदी के दौरान मवेशियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा फंसी। इस घटना में आठ गोवंश को बचाया गया और वाहन में सवार तीन तस्करों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे गौ-सेवक पुरुषोत्तम सिंह राजपूत को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गाय और बछड़ों को क्रूरतापूर्वक भरकर वध के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने तत्काल अपने साथी प्रमोद साहू और धर्मेंद्र आहुजा के साथ पीपरछेड़ी-निपानी मार्ग पर निगरानी शुरू की और बालोद पुलिस को सूचित किया। घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप क्रमांक CG 24 U 3263 उस मार्ग पर पहुंची। गौ-सेवकों ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी की। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे पेड़ और झाड़ियों में जा फंसी। हादसे के बाद वाहन में सवार तीनों तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले। गोवंशों को सुरक्षित निकालकर महावीर गौशाला पहुंचाया गया पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें छह गाय और दो बछड़ों सहित कुल 8 गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। इन सभी मवेशियों को बिना चारा-पानी के वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी गोवंशों को सुरक्षित निकालकर महावीर गौशाला पहुंचाया। इस कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप वाहन, एक पीला त्रिपाल और आठों गोवंश जब्त किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 10.70 लाख रुपए आंकी गई है। बालोद थाना में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद फरार हुए तीनों आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि गोवंश कहां से लाए गए थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *