![]()
जींद के हाट गांव के बिजली घर पर धरने का आज 9वां दिन है। किसान और ग्रामीण सफीदों में एसडीओ और डीएसपी दफ्तरों का घेराव करेंगे। धरने के 9वें दिन यह फैसला लिया गया। उन्होंने मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इससे पहले भाकियू दो बार प्रशासन का अल्टीमेटम दे चुकी है। कर्मचारी यूनियन ने भी मंगलवार तक जेई को जमानत नहीं मिलने पर पैन और प्लास डाउन हड़ताल की चेतावनी दी हुई है। अधिवक्ता प्रवीण बूरा की शिकायत पर सफीदों पुलिस ने एसडीओ सहित 5 बिजली कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। कर्मचारी भी कर चुके हड़ताल सफीदों पुलिस ने लाइनमैन रवि को गिरफ्तार किया था। जिसके विरोध में हाट पॉवर हाउस के कर्मचारी प्लास और पैन डाउन हड़ताल पर चले गए थे। वकील प्रवीण बूरा ने 16 सितंबर की रात बिजली कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप लगाए थे। उनके अनुसार वे शिकायत दर्ज करवाने हाट बिजली घर पहुंचे आए। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। तभी से भाकियू और ग्रामीण बिजली घर के सामने धरने पर बैठे हैं। 25 सितंबर को जिला बार अधिक्ता के समर्थन में वर्क सस्पेंड कर चुकी है। दोनों पक्षों के अपनी- अपनी मांगों पर अड़े रहने से पुलिस व प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। पुलिस मामले में फूंक- फूंककर कदम रख रही है।
Source link
बिजली कर्मी वकील विवाद: SDM-DSP दफ्तरों का घेराव:जींद में आज धरने का 9वां दिन; सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
