Headlines

बिलाईगढ़ के भूपेंद्र की आतंकियों ने की हत्या:कश्मीर में मारी गोली, 2 साल के बच्चे को घर में छोड़कर काम करने गए थे




सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के छुईहा गांव निवासी भूपेंद्र कुमार भैना (28) की कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में मौत हो गई है। भूपेंद्र अपनी पत्नी कचरा बाई (24) के साथ कुलगाम में एक ईंट भट्ठे में काम करने गए थे। शुक्रवार शाम को हुए हमले में वे घायल हो गए थे, लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद हिंदुओं को अलग कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। भूपेंद्र अपने 2 वर्षीय बेटे मानस भैना को अपनी छोटी बहन अनु और दादी के सहारे छोड़कर रोजी-मजदूरी करने कश्मीर गए थे। वे कुछ समय पहले ही गांव आए थे और करीब तीन महीने पहले दोबारा ईंट भट्ठे में काम करने गए थे। भूपेंद्र के माता-पिता, दशरथ भैना और नागेश्वरी भैना, दोनों पंजाब में काम करते हैं। इस घटना के बाद परिवार में गहरा दुख है। गांव में शोक की लहर भूपेंद्र की मौत की खबर सामने आने के बाद बिलाईगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उनके घर पहुंचकर परिवार से जानकारी ले रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच धनीराम बंजारे ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से इस दुखद घटना में हर संभव सहयोग किया जाएगा और वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। भूपेंद्र के घर में 2 साल का बेटा, बहन और दादी सारंगढ़ के छुईहा गांव के सरपंच धनीराम बंजारे के मुताबिक भूपेंद्र भैना और उसकी पत्नी काम की तलाश में 3 महीने पहले कश्मीर गए थे, घर में उनका एक 2 साल का बेटा, उनकी बहन और दादी रहती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *