Headlines

बिलासपुर में कच्ची शराब बनाने नदी में छिपाया महुआ लहान:नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाली महिला समूह ने निकाला, पुलिस संग मिलकर किया नष्ट




बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाली महिलाओं की समूह ने नदी में छिपाकर रखे महुआ लहान को निकाल लिया। जिसके बाद पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मात्रा में बोरियों में रखे लहान को महिला के साथ मिलकर नष्ट कर दिया। महुआ लहान को कच्ची शराब बनाने के लिए यहां छिपाकर रखा गया था। अब इस मामले में पुलिस शराब बनाने वालों की तलाश कर रही है। ग्राम सोन में महिलाओं की समूह मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चला रही हैं। इसके चलते गांव में शराब बेचने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को मिल जाती है। वहीं, महिलाएं रात में गांव में घूमकर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर देती हैं। महिलाओं की टीम पुलिस के साथ मिलकर लगातार यह काम कर रही हैं, जिसके चलते अवैध शराब बेचने वालों के हौसले पस्त हो गए हैं। नदी में छिपाकर रखा था महुआ लहान पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चला रहीं इन महिलाओं को पता चला कि नीलागर नदी किनारे महुआ लहान को छिपाकर रखा गया है, जिससे महुआ शराब बनाकर आसपास के गांव में खपाया जाता है। खबर मिलते ही महिलाएं नदी किनारे पहुंच गई। इस दौरान महिलाओं ने नदी किनारे जमीन पर गड़ा कर रखे महुआ लहान को निकाल लिया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही टीआई पुसाम अपनी टीम के साथ पहुंच गई। उन्होंने बड़ी मात्रा में बोरियों में रखे महुआ लहान को नष्ट कराया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महुआ शराब बनाने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *