![]()
गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। घटना भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के जोरावरपुर गांव निवासी विनोद कुमार के बेटे नितेश कुमार के रूप में हुई है। वो बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। नितेश अपने साथियों के साथ बंतरिया मोड़ से दौड़ते हुए हुस्सेपुर की ओर जा रहा था। तिवारी ब्रदर्स की फर्नीचर दुकान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नितेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर की ट्रॉली का भारी चक्का उसके दोनों पैरों पर चढ़ गया। गाड़ी लेकर ड्राइवर हुआ फरार हादसे के बाद नितेश के साथी और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। ग्रामीणों की मदद से नितेश को जल्दी से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे ले जाया गया। रेफरल अस्पताल के डॉक्टर ने नितेश का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उसकी हालत गंभीर होने और ज्यादा खून बहने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार पुलिस में शामिल होना था सपना नितेश की मौत की खबर मिलते ही गांव में दुख फैल गया और परिजनों का बुरा हाल है। बताया जाता है कि नितेश का सपना बिहार पुलिस में शामिल होकर देश और राज्य की सेवा करना था। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा था और रोज सुबह अपने दोस्तों के साथ शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए दौड़ लगाने जाता था।
Source link
बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक की मौत:दौड़ने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आया, दोनों पैरों पर चढ़ गया चक्का
