Headlines

बीजेपी से निष्कासित राकेश भाटी ने की कांग्रेस जॉइन:निगम के पिछले बोर्ड में उनकी पत्नी भाजपा से सभापति बनी थी




भाजपा से निष्कासित राकेश भाटी ने शनिवार को जयपुर में कांग्रेस जॉइन कर ली। इस दौरान उनके साथ पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे। जिन्होंने कांग्रेस का दुपट्टा‌ पहनाया गया। उनके कांग्रेस जॉइन करने से निगम चुनाव के समीकरण में भी बदलाव देखा जा सकता है। कई सालों से बीजेपी में सक्रिय, पत्नी भी सभापति रही बता दें कि राकेश भाटी पिछले कई सालों से भाजपा में सक्रिय रहे है। उनकी पत्नी रेखा भाटी गत बोर्ड में भाजपा से सभापति बनी थी। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान उनके और पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के बीच विवाद चला था। वहीं भाजपा पार्षदों ने भी सभापति रेखा भाटी पर आरोप लगाया था कि उनके कार्यकाल में भाजपा के पार्षदों के वार्डों में भी काम नहीं हो पा रहा था। पूर्व विधायक पारख और राकेश भाटी ने खुले मंच पर एक-दूजे पर तंज भी कसे थे। इस विवाद के चलते बाद में राकेश भाटी और उनकी सभापति पत्नी रेखा भाटी को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *