Headlines

बीमार भाई का इलाज कराकर किशोरी डैम में कूदी:पलामू में 40 फीट ऊंचाई से डैम के गहरे पानी में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे




पलामू जिले में बीमार छोटे भाई का इलाज कराने घर से निकली किशोरी डैम में कूद गई। 10 वर्षीय भाई को छतरपुर में इलाज कराने के बाद वह उसे लेकर नौडीहा बाजार क्षेत्र के हरियाही डैम पहुंची। वहां भाई को ई-रिक्शा में बैठाकर नहाने जाने की बात कहकर करीब 40 फीट ऊंचाई से डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश की जा रही है। किशोरी की पहचान खजूरी गांव निवासी स्व जगदीश पासवान की 16 वर्षीया बेटी रीता कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल लक्ष्मीपुर में रह रही थी। बुधवार को किशोरी की मां और बड़ा भाई मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर थे। छोटे भाई की तबीयत खराब होने के कारण वह उसे इलाज कराने छतरपुर लेकर आई थी। इलाज कराने के बाद उसने बटाने डैम घूमने और नहाने जाने के लिए ई रिक्शा बुक किया। डैम पहुंच कर भाई को ई-रिक्शा में बैठाकर नहाने जाने की बात कही और डैम में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू की गई। बाद में गोताखोरों को भी लगाया गया। किशोरी के डैम में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई गई। किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए परिजनों का बयान लिया जा रहा है। -नीरज कुमार, थाना प्रभारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *