बूंदी नगर परिषद के सभापति भरत शर्मा ने संभाला पदभार:भाजपा बोर्ड का आगाज, सफाई-बिजली व्यवस्था सुधार पहली प्राथमिकता




बूंदी के नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने मंगलवार को विधि-विधान से पदभार संभाल लिया। मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ साधु-महात्माओं की मौजूदगी में उन्होंने सभापति की कुर्सी संभाली। जिला कलेक्टर एवं प्रशासक हरफुल सिंह यादव और नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण के साथ ही शर्मा ने शहर की सफाई और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाना अपनी पहली प्राथमिकता बताया। पूजा-अर्चना के साथ संभाली जिम्मेदारी पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपसभापति संजय भूटानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला पदाधिकारी, सभी नवनिर्वाचित पार्षद, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नगर परिषद परिसर में 24 घंटे का रामचरित मानस पाठ भी शुरू किया गया है, जिसका समापन बुधवार सुबह होगा। बोले- आशीर्वाद से बना भाजपा का बोर्ड पदभार संभालने के बाद सभापति भरत शर्मा ने कहा कि बालाजी महाराज, राम जी और साधु-संतों के आशीर्वाद से बूंदी नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बना है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने उपसभापति और सभी पार्षद परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पदभार संभाला है। इसके साथ ही शहर में विकास कार्य शुरू करने की योजना भी तैयार की गई है। सफाई और बिजली व्यवस्था पर रहेगा फोकस शहर के विकास के विजन को लेकर सभापति ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सफाई और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाना रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। बोले- बिरला जी के विजन को आगे बढ़ाएंगे पत्रकारों के सवाल पर कि नगर परिषद किस थीम पर काम करेगी, भरत शर्मा ने कहा कि माननीय बिरला जी की थीम पर ही काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिरला जी ने बूंदी के लोगों को जो विकास का विजन दिया था, उसी का परिणाम है कि आज बूंदी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड एकतरफा बना है। सभापति ने कहा कि इस जीत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विकास विजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और वे बूंदी के लिए दिए गए उस विजन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां रहीं मौजूद मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शहर की कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, पूर्व सभापति महावीर मोदी, पूर्व पालिका चेयरमैन सुरेश जिंदल, पूर्व सभापति संतोष कटारा और पार्षद सुरेश अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। पार्षदों और शहर के गणमान्य लोगों ने की शिरकत कार्यक्रम में सोनिया सिंह हाड़ा, रंजना जोशी, अंजू बाला श्रृंगी, प्रियंका मूंदड़ा, उमा जांगिड़, किरण हाड़ा, ममता, प्रीति गोचर, राजेंद्र सिंह हाड़ा, दिलीप सिंह राजावत, मोहन कराड़, गौरव भटनागर, बालकिशन सोनी, नगेंद्र शर्मा और पप्पू लाल बैरवा सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, पूर्व पार्षद, बागेश्वर धाम सुंदरकांड महिला मंडल के सदस्य और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *